फरीदाबाद के चिकित्सा और कानूनी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। निदेशक मंडल, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हरियाणा ने ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद को जिले के सभी मेडिको-लीगल कार्यों के लिए अधिकृत कर दिया है।इस निर्णय के बाद अब एनआईटी ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थानों और चौकियों के मेडिको-लीगल मामले इसी अस्पताल में भेजे जाएंगे।
दस्तावेज़ों के अनुसार, अस्पताल अब निम्नलिखित महत्वपूर्ण मेडिको-लीगल कार्यों का संचालन करेगा:पोस्टमार्टम और विसरा जांच।
एमएलसी और आपातकालीन प्रमाण पत्र जारी करना। विकलांगता प्रमाण पत्र और आयु निर्धारण मामले। लापरवाही से जुड़े मामलों की चिकित्सकीय जांच।
इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), फरीदाबाद की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एन आई टी ज़ोन के अधीन आने वाले सभी थाना प्रबंधकों को अब इन कार्यों के लिए मरीजों और मामलों को ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनता को सुविधा हो और कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी आए।
यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अब इन गंभीर कानूनी-चिकित्सीय प्रक्रियाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।












Leave a Reply