क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को बी.के. अस्पताल (बादशाह खान सिविल अस्पताल) में ‘कैंसर वैक्सीन कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश कुमार फागना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत अस्पताल में टीकाकरण की सुविधा शुरू की गई है। विधायक सतीश फागना ने कहा कि यह स्वदेशी तकनीक न केवल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक होगी, बल्कि इससे हज़ारों लोगों का जीवन सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने इस जनहितैषी पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत आहूज से विस्तार से चर्चा की। सतीश फागना ने क्षेत्र में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए सीएमओ को ओपीडी में बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर उपचार मिल सके।
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर से बेहतर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है।












Leave a Reply