वार्ड 3 के विकास और स्वच्छता को लेकर पार्षद रवि भगत के प्रयासों के बीच सोमवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के वार्ड 3 का सघन निरीक्षण किया। इस मौके पर पार्षद रवि भगत ने निगमायुक्त का वार्ड में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदौरिया व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि “जब शहर रहेगा स्वच्छ, तो नागरिक रहेंगे स्वस्थ।”
पार्षद रवि भगत के साथ वार्ड का भ्रमण करते हुए आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सेक्टर 22, 23, ऑटो पिन, आजाद नगर और अन्य कॉलोनियों के मुख्य मार्गों, पार्कों व डिस्पोजल का निरीक्षण किया।
वार्ड में मौजूद अवैध कब्जा धारकों और अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।निगम की खाली पड़ी जमीनों की उचित निशानदेही की जाए ताकि भविष्य में कोई कब्जा न हो सके।
पार्षद रवि भगत ने निगमायुक्त को वार्ड की सड़कों, नालियों और पानी के बूस्टरों की स्थिति दिखाई। इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की बेहतरी और जनता की सुविधा के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
पार्षद रवि भगत ने कहा कि वार्ड 3 को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निगमायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का स्वागत किया और स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें ताकि वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाया जा सके। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।












Leave a Reply