हरियाणा के फरीदाबाद में आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। नीलम चौक से लेकर बीके चौक तक कर्मचारियों ने एक विशाल मशाल जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल हुए। मशाल जुलूस के बाद कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया और घंटों तक सरकार विरोधी नारे लगाए।
बिजली विभाग यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन उनकी जायज मांगों को अनसुना किए जाने के खिलाफ है।
कच्चे और पक्के कर्मचारियों के बीच वेतन विसंगति को दूर कर समान वेतन लागू किया जाए। लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए।
कर्मचारियों ने अपनी अन्य लंबित मांगों के साथ पुरानी पेंशन नीति को भी लागू करने की बात कही।
धरने पर मौजूद यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन केवल फरीदाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इस हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
भारी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण बिजली कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। नीलम चौक और बीके चौक के बीच निकले मशाल जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए बाधित रही। कर्मचारियों का कहना है कि वे जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की वादाखिलाफी ने उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।
फरीदाबाद वायरल सच (हरेंद्र स्वामी)
पार्षद रवि भगत की पहल: निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने किया वार्ड 3 का तूफानी दौरा, स्वच्छता और विकास कार्यों का लिया जायजा
वार्ड 3 के विकास और स्वच्छता को लेकर पार्षद रवि भगत के प्रयासों के बीच सोमवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के वार्ड 3 का सघन निरीक्षण किया। इस मौके पर पार्षद रवि भगत ने निगमायुक्त का वार्ड में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदौरिया व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि “जब शहर रहेगा स्वच्छ, तो नागरिक रहेंगे स्वस्थ।”
पार्षद रवि भगत के साथ वार्ड का भ्रमण करते हुए आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सेक्टर 22, 23, ऑटो पिन, आजाद नगर और अन्य कॉलोनियों के मुख्य मार्गों, पार्कों व डिस्पोजल का निरीक्षण किया।
वार्ड में मौजूद अवैध कब्जा धारकों और अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।निगम की खाली पड़ी जमीनों की उचित निशानदेही की जाए ताकि भविष्य में कोई कब्जा न हो सके।
पार्षद रवि भगत ने निगमायुक्त को वार्ड की सड़कों, नालियों और पानी के बूस्टरों की स्थिति दिखाई। इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की बेहतरी और जनता की सुविधा के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
पार्षद रवि भगत ने कहा कि वार्ड 3 को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निगमायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का स्वागत किया और स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें ताकि वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाया जा सके। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।












Leave a Reply