मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी से फोन पर बात की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने रामगुलाम को आगामी एआई प्रभाव सम्मेलन के लिए भारत आमंत्रित किया। उन्होंने पिछले साल वाराणसी में हुई मुलाकात की प्रगति की समीक्षा की और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता के साझा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।
पीएम मोदी और मॉरीशस पीएम की फोन पर बात।
भारत-मॉरीशस संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंद महासागर में शांति व स्थिरता पर जोर।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने रामगुलाम से कहा कि वे अगले सप्ताह एआइ प्रभाव सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अपने मित्र, प्रधानमंत्री डा. नवीनचंद्र रामगुलाम का फोन आने से मुझे बहुत खुशी हुई। हमने पिछले साल वाराणसी में हुई यादगार मुलाकात के बाद से भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की’।















Leave a Reply