ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर, आखिर कैसे झुकने को मजबूर हुआ पाकिस्तान?

ICC vs PCB: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, हालांकि उसने पहले बहिष्कार की धमकी दी थी। आईसीसी के कड़े रुख और पाकिस्तान की मांगों को खारिज करने के बाद उसे झुकना पड़ा। यह विवाद बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने से शुरू हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने बेवजह हस्तक्षेप किया। आईसीसी ने पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज और अन्य शर्तों को नहीं माना, जिससे पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ मैच खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पाकिस्तान अब आधिकारिक घोषणा के लिए उपयुक्त बहाना ढूंढ रहा है।

15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा भारत-पाक मुकाबला

आज आधिकारिक घोषणा कर सकती है पीसीबी

ICC vs PCB: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसके आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पाकिस्तानी जनता के सामने जाने के लिए उपयुक्त बहाने पाकिस्तान फिलहाल तलाश रहा है, जिसकी वजह से आधिकारिक घोषणा के लिए उन्होंने आज तक का समय मांगा है।

15 फरवरी को कोलंबो में शेड्यूल भारत-पाकिस्तान के इस मैच के बहिष्कार की धमकी देने के करीब 10 दिन पाकिस्तान को आईसीसी के सामने झुकने के लिए मजबूर होना ही पड़ रहा है। ऐसे में आइए समझते हैं पूरी कहानी कि आईसीसी के कौन-से दांव ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *